शुक्रवार, 4 सितंबर 2015

Computer क्या है? और हम क्यों इसके बारे में पढ़ते है?

Computer शब्द 'Compute' शब्द से बना है, जिसका अर्थ है गणना करना।
Computer एक electonic यन्त्र है(जो बिजली से चलता है) जिसका उपयोग हम कठिन कार्य को सरलता से करने के लिए करते है। इसका प्रमुख उद्देश्य 'गणना' करना है।
कंप्यूटर हमारी भाषा को न ही समझता है और न ही वह उसपर कार्य करता है । Computer की अपनी अलग भाषा है जिसे वो समझ कर उस पर कार्य करता है।और वो भाषा है  'Machine language' जो की 'Binary'( बाइनरी) में है।
(सके बारे में हम आगे विस्तार से पढ़ेंगे)
कंप्यूटर दो प्रकार के उत्पादों का समूह है  या कंप्यूटर  दो चीजो से मिलकर बना है:
1. Software(सॉफ्टवेयर)
2. Hardware(हार्डवेयर)
आगे बढ़ने से पहले हम कंप्यूटर की उपयोगिता को जान लेते है जो की निम्नलिखित है:
कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हम लगभग हर जगह करते है। जहा पर भी हमे काम आसानी से, सुचारू ढंग से और जल्दी कराना रहता है वहा हम कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है।
जैसे: रेलवे रिजर्वेशन में, हॉस्पिटल में, रक्षा क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र आदि में।
कंप्यूटर विज्ञान पढ़ने का प्रमुख उद्देश्य: ये है की हम कंप्यूटर का इस्तेमाल अपने अनुसार करना सीख जाये। आने वाला युग कंप्यूटर युग ही है और ऐसे में कंप्यूटर का ज्ञान न होना पूर्ण ज्ञान न होने जैसा है।
आज सबसे अधिक आय भी कंप्यूटर में रूचि रखने वाले या फिर उसके बारे में जानकारी रखने वाले को ही मिलती है फिर वो चाहे किसी भी क्षेत्र का क्यों न हो।
चलिये आगे जानते है: Software और Hardware के बारे में।

6 टिप्‍पणियां:
Write टिप्पणियाँ
  1. Nice article bro... Eise hi article likhte rahe bro
    .
    https://hindimeseekhe.com/

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं