कंप्यूटर क्या है? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कंप्यूटर क्या है? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 सितंबर 2015

Hardware (हार्डवेयर) क्या होता है? व उसके प्रकार।

अभी हमने जाना था कंप्यूटर क्या होता है और कहा कहा इस्तेमाल होता है।
अब हम जानेंगे की 'सॉफ्टवेयर' व 'हार्डवेयर' क्या होता है?
तो चलिए शुरुवात करते है Hardware (हार्डवेयर) से।

हार्डवेयर: शब्द Hardware दो शब्दों से मिल कर बना है। Hard(हार्ड)+ Ware(वेयर), हार्ड मतलब 'ठोस' और वेयर का अर्थ 'सामान' होता है। अर्थात 'ठोस सामान', अगर हम इसके शब्द पर आधारित इसकी परिभाषा(definition) देना चाहे तो वो कुछ इस प्रकार होगी,
"कंप्यूटर में लगे सभी ठोस वस्तु को ही हार्डवेयर (Hardware) कहते है।" इस परिभाषा के अनुसार कंप्यूटर से जुड़े जितने भी उसके भाग(Parts) है जिसे हम छु कर महसूस कर सकते है उन्हें हार्डवेयर कहा जाता है। जैसे: मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस आदि
पर अगर इस परिभाषा को हम और उत्तम तरह से लिखना चाहे तो हम लिखेंगे, ' कंप्यूटर से जुड़े सभी भौतिक(physical) electronic वस्तुए(components) जिसकी मदद से हम कंप्यूटर को सही तरीके से चला सके उसे हमे हार्डवेयर कहते है।

हार्डवेयर के प्रकार:
कंप्यूटर में हार्डवेयर को दो भागो में विभाजित किया गया है:
1. इनपुट यन्त्र (Input Device)
2. आउटपुट यन्त्र (Output Device)

आइये इनके बारे में विस्तार से जाने:
1.इनपुट डिवाइस: जैसा की इनके नाम से ही प्रतीत होता है Input, दो शब्द 'In(इन)' व 'put(पुट)' से बना है। इन (in) का मतलब 'भीतर' या अंदर और पुट(put) का अर्थ 'समावेशित करना' या 'अंकित करना' है।
अर्थात ऐसा यन्त्र जिसकी सहायता से हम अपने विचार या आदेश कंप्यूटर में अंकित या समावेशित कर सके उसे हमे Input Device या इनपुट यन्त्र कहते है। जैसे: कीबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन, स्कैनर आदि।
कीबोर्ड: इसकी सहायता से हम शब्दों को कंप्यूटर तक पहुचाते है। अर्थात शाब्दिक आदेश हम कीबोर्ड की सहायता से कंप्यूटर को पालन करने को कहते है।
माउस: यह हमारे उंगलियो की तरह कार्य करता है। जिसकी मदद से हैं छु कर कोई आदेश दे सकते है। जैसे फोल्डर खोलना: किसी फोल्डर को खोलने के लिए हमे दो बार उस पर क्लिक करना पड़ता है इससे कंप्यूटर को पता चल जाता है की यूजर(user) यानि की हम ये फोल्डर खोलना चाहते है।

अब बात करते है: 
2.आउटपुट यन्त्र(Output Device): आउटपुट शब्द भी दो शब्दों से मिलकर बना है, Out(आउट)+Put(पुट)। Out का अर्थ है 'प्रकाशित' या बाहर और Put का अर्थ समावेशित करना या अंकित करना।
इस प्रकार इसका शब्दिक अर्थ हो गया, " बाहर अंकित करना",।
अंदर जो हमे प्रदर्शित नही हो रहा था क्योंकि वो कंप्यूटर के लिए था परंतु इसमें बहार प्रदर्शित हो रहा है अर्थात ये हमारे या फिर User के लिए है।
इससे इसकी परिभाषा है,
"ऐसा यन्त्र जिसकी सहायता से कंप्यूटर को दिए गए आदेश का पालन होने के बाद उसका परिणाम हम देख सके।"
जैसे: मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर आदि।
मॉनिटर(Monitor): यह एक टीवी की तरह दिखने वाला यन्त्र है जिसकी सहायता से हम सारे आदेशो का सारांश व परिणाम हम देखते है। जैसे: चलचित्र (video) चलाने का आदेश देने पर हमारे स्क्रीन(screen) पर वीडियो दिखाई देने लगती है।
प्रिंटर(Printer): इसकी सहायता से हम स्क्रीन पर अंकित या प्रदर्शित हो रहे परिणाम को हम कागज़ या किसी ठोस वस्तु पर अंकित कर सकते है। हमने आदेश दिया और प्रिंटर हम कागज पर अंकित कर हमारे आदेश का पालन करता है।
स्पीकर(Speaker): इसकी सहायता से हम गाना सुन सकते है। ये गाना या धुन हमारे लिए होता है।
सारांश में देखे तो वो यन्त्र जो कंप्यूटर को समझाने के लिए इस्तेमाल करते है वो इनपुट डिवाइस कहते है और उन यंत्रो को जिनकी मदद से हम आदेश का पालन होने के बाद या होते हुए देखेते है उसे आउटपुट डिवाइस कहते है।

Computer क्या है? और हम क्यों इसके बारे में पढ़ते है?

Computer शब्द 'Compute' शब्द से बना है, जिसका अर्थ है गणना करना।
Computer एक electonic यन्त्र है(जो बिजली से चलता है) जिसका उपयोग हम कठिन कार्य को सरलता से करने के लिए करते है। इसका प्रमुख उद्देश्य 'गणना' करना है।
कंप्यूटर हमारी भाषा को न ही समझता है और न ही वह उसपर कार्य करता है । Computer की अपनी अलग भाषा है जिसे वो समझ कर उस पर कार्य करता है।और वो भाषा है  'Machine language' जो की 'Binary'( बाइनरी) में है।
(सके बारे में हम आगे विस्तार से पढ़ेंगे)
कंप्यूटर दो प्रकार के उत्पादों का समूह है  या कंप्यूटर  दो चीजो से मिलकर बना है:
1. Software(सॉफ्टवेयर)
2. Hardware(हार्डवेयर)
आगे बढ़ने से पहले हम कंप्यूटर की उपयोगिता को जान लेते है जो की निम्नलिखित है:
कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हम लगभग हर जगह करते है। जहा पर भी हमे काम आसानी से, सुचारू ढंग से और जल्दी कराना रहता है वहा हम कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है।
जैसे: रेलवे रिजर्वेशन में, हॉस्पिटल में, रक्षा क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र आदि में।
कंप्यूटर विज्ञान पढ़ने का प्रमुख उद्देश्य: ये है की हम कंप्यूटर का इस्तेमाल अपने अनुसार करना सीख जाये। आने वाला युग कंप्यूटर युग ही है और ऐसे में कंप्यूटर का ज्ञान न होना पूर्ण ज्ञान न होने जैसा है।
आज सबसे अधिक आय भी कंप्यूटर में रूचि रखने वाले या फिर उसके बारे में जानकारी रखने वाले को ही मिलती है फिर वो चाहे किसी भी क्षेत्र का क्यों न हो।
चलिये आगे जानते है: Software और Hardware के बारे में।